हैदराबाद , जून 27 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश की आज़ादी की 250वीं सालगिरह के मौके पर हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास एक मुख्य सड़क का नाम 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' रखने के तेलंगाना सरकार के फ़ैसले पर खुशी जतायी है।
श्री ट्रंप ने शनिवार को अपने 'ट्रुथ' अकाउंट पर एक पोस्ट में, इस कदम के लिए तेलंगाना सरकार का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "भारत के हैदराबाद में एक नया 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' बनाया गया है। मैं इस तरह से सम्मानित होने वाला पहला अमेरिकी राष्ट्रपति हूं। धन्यवाद! - राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप। "हैदराबाद के नानकरामगुडा में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में 23 जून को अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान, तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूत लॉरा विलियम्स की मौजूदगी में 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' नेमप्लेट का औपचारिक अनावरण किया।
श्री ट्रंप ने इस सम्मान को एक अनोखा सम्मान बताया और सड़क का नाम उनके नाम पर रखने के लिए तेलंगाना सरकार का धन्यवाद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित