बीजिंग , जनवरी 21 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कि उनकी ओर से प्रस्तावित 'बोर्ड ऑफ पीस' संयुक्त राष्ट्र का स्थान ले सकता है, चीन ने संयुक्त राष्ट्र प्रणाली की रक्षा करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने बुधवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि चीन हमेशा से सच्चे बहुपक्षवाद के प्रति प्रतिबद्ध रहा है और वह संयुक्त राष्ट्र के केंद्र वाली अंतरराष्ट्रीय प्रणाली की मजबूती से रक्षा करेगा।

श्री गुओ की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के बाद आई है, जिसमें श्री ट्रम्प ने मंगलवार को कहा था कि उनके द्वारा प्रस्तावित 'बोर्ड ऑफ पीस' संयुक्त राष्ट्र की जगह 'ले सकता है'।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित