वॉशिंगटन , मई 13 -- ईरान ने अपनी मिसाइल क्षमता का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा सुरक्षित रखा है और हॉर्मुज जलडमरूमध्य के पास 33 में से 30 प्रक्षेपण स्थलों तक फिर से पहुंच बना ली है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अमेरिकी खुफिया आंकड़ों के हवाले से बताया कि ईरान के पास अभी भी अपनी मिसाइल प्रक्षेपण प्रणालियों का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा मौजूद है।

रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने अपने 90 प्रतिशत भूमिगत केंद्रों और प्रक्षेपण प्रणालियों तक पहुंच बहाल कर ली है जो आंशिक या पूर्ण रूप से उपयोग के लिए तैयार हैं।

गत 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरानी क्षेत्र पर हमले शुरू किए थे। ईरान ने इसके जवाब में इजरायली क्षेत्र और पश्चिमी एशिया में अमेरिकी सैन्य केंद्रों पर हमला किया। अमेरिका और इजरायल ने दावा किया कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से पैदा हुए खतरे का मुकाबला करने के लिए उनका 'निवारक' हमला आवश्यक था लेकिन उन्होंने जल्द ही यह स्पष्ट कर दिया कि वे ईरान में सत्ता परिवर्तन देखना चाहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित