वाशिंगटन , अप्रैल 05 -- होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम देने के कुछ ही घंटों बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को फिर दावा किया कि तेहरान में एक 'भीषण हमले' में ईरान के कई शीर्ष सैन्य अधिकारियों को 'खत्म' कर दिया गया है।

श्री ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह 'भीषण हमला' कब किया गया, लेकिन उन्होंने एक वीडियो साझा किया जिसमें किसी स्थान से धुआं उठता दिखाई दे रहा है। यह अभी साफ नहीं है कि वीडियो नया है या पुराना और किस जगह को निशाना बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित