भरतपुर , जून 01 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर के पटेल नगर क्षेत्र में सोमवार सुबह निजी स्कूल के पास भूखंड में ट्यूबवेल के कुंदे के फंदे पर लटका एक युवती का शव मिला।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवती की शिनाख्त चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र के अभयपुरा गांव की निवासी कल्पना मीणा के रूप में हुई है। रविवार को देर रात वह घर से अकेले निकल गई थी।
युवती पटेल नगर में अपने ताऊ के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह हाल ही में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करके आगे की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित