जालौन , अक्टूबर 19 -- उत्तर प्रदेश के जालौन में सोमवार को सिरसा कलार थाना क्षेत्र के लौना गांव में खेत पर सिंचाई के लिए ट्यूबवेल चालू करते समय करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग किसान की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, लौना गांव निवासी जीत सिंह (62) पुत्र भगवान दीन अपने खेत पर सिंचाई करने गए थे। बताया जाता है कि ट्यूबवेल चालू करने के लिए जैसे ही उन्होंने स्टार्टर को छुआ, उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह झुलसकर मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े।

घटना की जानकारी मिलते ही उनके पुत्र राजू और संजू मौके पर पहुंचे। दोनों आनन-फानन में पिता को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित