चंडीगढ़ , अप्रैल 02 -- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश में टोल वसूली और कलेक्टर दरों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर चिंता जताई और कहा कि इन फैसलों से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है और लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
श्री सिंह ने आरोप लगाया कि टोल प्लाजा पर मनमाने ढंग से वसूली की जा रही है, जबकि कलेक्टर दरों में बार-बार वृद्धि से आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। पहले से महंगाई झेल रही जनता के लिए यह स्थिति और कठिन होती जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले भी सामने आ रहे हैं, जिससे जनता का भरोसा प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि टोल वसूली की समीक्षा की जाए और कलेक्टर दरों में की गई बढ़ोतरी को वापस लिया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मुद्दे पर जल्द कदम नहीं उठाए गए, तो कांग्रेस पार्टी जनता के हित में आंदोलन करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित