अहमदाबाद , जनवरी 30 -- टोरेंट इलेक्ट्रिकल्स ने गुजरात के अहमदाबाद में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपनी नई ब्रांड पहचान के साथ स्विचगियर पोर्टफोलियो को लॉन्च किया।
टोरेंट ग्रुप के निदेशक वरुण मेहता ने इस अवसर पर कहा कि यह लॉन्च कंपनी की विकास यात्रा में एक अहम पड़ाव है जो आधुनिकीकरण, सुरक्षा और भविष्य के अनुरूप इलेक्ट्रिकल समाधानों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। साथ ही, यह फास्ट मूविंग इलेक्ट्रिकल गुड्स (एफएमईजी) सेगमेंट में इसकी मौजूदगी को भी मजबूत करता है।
श्री मेहता ने कहा कि नई ब्रांड पहचान भारतीय इलेक्ट्रिकल्स बाजार की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप टोरेंट इलेक्ट्रिकल्स के विकास और परिवर्तन को दर्शाती है। ब्रांड की अद्यतन अभिव्यक्ति, विश्वसनीयता, सुरक्षा और दीर्घकालिक प्रदर्शन जैसे कंपनी के मूल मूल्यों से सुसंगत है और विस्तार हो रहे उत्पाद पोर्टफोलियो में लागू होती है।
यह लॉन्च एफएमईजी सेगमेंट में कंपनी की मजबूत उपस्थिति को और सुदृढ़ करता है। इसके तहत स्विचगियर पोर्टफोलियो की औपचारिक शुरुआत के साथ उत्पाद पेशकशों का एक सुव्यवस्थित और रणनीतिक विस्तार किया गया है। इस लॉन्च के हिस्से के रूप में, टोरेंट इलेक्ट्रिकल्स ने अपने स्विचगियर रेंज को पेश किया है, जिसमें मिनिएचर सर्किट ब्रेकर्स (एमसीबीएस), रेज़िडुअल करंट सर्किट ब्रेकर्स (आरसीसीरबीएस), आइसोलेटर्स और डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित