नागोया (जापान) , अक्टूबर 18 -- भारतीय पैरा-एथलीटों की हिम्मत बढ़ाने और उन्हें समर्थन देने के लिए, टोक्यो में स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल के सदस्यों से मुलाकात की।
एथलीटों के मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में आर. मधु सूदन, डिप्टी चीफ ऑफ मिशन, डॉ. यशवंत देव पंवार, काउंसलर (साइंस एंड टेक्नोलॉजी), दूतावास के विशेष अधिकारी अक्षय और टोक्यो में भारतीय दूतावस की स्थानीय सदस्य मिस कायो कांडा शामिल थे।
इस बैठक में भारतीय पैरा-एथलीटों का समर्थन करने की आवश्यकता पर बल दिया गया, क्योंकि वे अलग-अलग डिसिप्लिन में मुकाबला कर रहे हैं, और न सिर्फ अपनी स्पोर्टिंग एक्सीलेंस दिखा रहे हैं बल्कि अपनी सहनशक्ति ,दृढ संकल्प और उत्साह भी दिखा रहे हैं। दूतावास के अधिकारियों से मिली हिम्मत ने टीम का हौसला बढ़ाया क्योंकि वे गेम्स में अपना अभियान जारी रखे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित