जयपुर , जून 02 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने जोधपुर के मंडोर उद्यान में टॉय ट्रेन हादसे में पांच वर्षीय बालिका की मौत होने को बेहद दुखद बताया है और कहा है कि जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) को इस हादसे के जिम्मेदारों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

श्री गहलोत ने मंगलवार को अपने बयान में कहा कि ऐसी एसओपी बनानी चाहिए ताकि इस प्रकार के हादसों की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन में बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी माकूल प्रबंध करने चाहिए।

उन्होंने बालिका अनायरा के माता-पिता के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस वज्रपात को सहने की उन्हें शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि जोधपुर में रविवार शाम को खिलौना ट्रेन से गिरने और उसके पहियों के नीचे आने से अनायरा की मौत हो गयी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित