पेरिस , नवंबर 07 -- अमेरिका के स्टार टेनिस खिलाड़ी बेन शेल्टन ने अपने ही देश के टॉमी पॉल को हराकर पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
शुक्रवार का यहां खेले गये क्वार्टर फाइनल में शेल्टन ने पॉल को 6-4, 4-6, 6-3 से हराकर अपने करियर का पहला 'एटीपी मास्टर्स 1000' सेमीफाइनल में जगह बनाई। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने अपनी दमदार सर्विस से 19 'एसेस' लगाए और मिले चार 'ब्रेक पॉइंट्स' में से दो को भुनाया। एक घंटे 46 मिनट तक चले इस कड़े मुकाबले में उन्होंने जीत दर्ज की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित