भरतपुर, 31मार्च (वार्ता) राजस्थान में मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं के घोषित हुए परीक्षा परिणाम में भरतपुर जिले के एक टैक्सी चालक की पुत्री ने बिना किसी संसाधन के कला संकाय में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सूत्रों से मिली जानकारी में कला संकाय में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली भरतपुर जिले के नगला मनका स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल की छात्रा राजकुमारी के पिता जयपुर में टैक्सी चलाते हैं। छात्रा राजकुमारी ने बताया कि उन्होंने बिना ट्यूशन पढ़े इतने अंक हासिल किए हैं, जबकि उनकेगांव में ट्यूशन की कोई सुविधा नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित