फिरोजाबाद , अक्टूबर 30 -- फिरोजाबाद जिले के थाना रजावली क्षेत्र के तहत शुक्रवार को एक टैंकर ने टूंडला एटा रोड पर बाइक सवार नाबालिग को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई ।आक्रोशित लोगों ने रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया।

थाना रजावली क्षेत्र टूंडला एटा रोड पर नगला सिकंदर के पास शुक्रवार दोपहर बाद टैंकर ने बाइक सवार मे टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान हर्ष गौतम (14) पुत्र ज्ञान प्रकाश गौतम निवासी नगला दल के तौर पर हुई।

किशोर की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने एकत्रित होकर।टूंडला एटा रोड को जाम कर दिया गया।। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने कुछ समय के लिए यातायात का डायबर्जन कर दिया। बाद में ग्रामीणों को समझा कर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित