पंचकूला , जुलाई 26 -- टेलीग्राम टास्क के नाम पर लाखों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसते हुए हरियाणा पुलिस ने राजस्थान के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराकर Rs.7.69 लाख की ठगी की रकम के लेन-देन में मदद की। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने धीरज (25) और प्रवीण मीणा (28) को उत्तर प्रदेश के हापुड़ रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया। दोनों जयपुर के रहने वाले हैं और वहां एक होटल का संचालन करते हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने अपने साथी समीर से बैंक खाता लेकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था, जिसका इस्तेमाल ठगी की रकम ट्रांसफर करने में किया गया। इस मामले में खाताधारक विकास और समीर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-64 निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि जून 2025 में उसे व्हाट्सएप पर 'घर बैठे कमाई' का लालच देने वाला संदेश मिला। इसके बाद उसे फुट लॉकर के नाम का हवाला देकर एक लिंक भेजा गया और टेलीग्राम आधारित एप डाउनलोड करवाई गई। शुरुआत में महिला को Rs.1,000 बोनस और छोटे-छोटे ऑनलाइन टास्क का भुगतान कर विश्वास में लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित