नयी दिल्ली , जुलाई 29 -- पिछले 15 वर्षों से देश के रेलकार लीज़िंग क्षेत्र में साझेदार रहे टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड और टूएक्स ग्रुप ने ट्रिनिटी इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी ट्रिनिटीरेल ग्लोबल के साथ संयुक्त उद्यम बनाने के लिए करार किया है।

तीनों कंपनियां मिलकर टूएक्स टेक्समैको रेलकार लीजिंग प्राइवेट लिमिटेड बनाया है जो अगले तीन से पांच साल में 100 नयी रेल रेक में निवेश करेगी। वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार इस निवेश का अनुमानित आकार लगभग 1,800 करोड़ रुपये है।

इस विस्तारित साझेदारी के तहत अब भारतीय विनिर्माण क्षमता, लगभग दो शताब्दियों का यूरोपीय लीज़िंग अनुभव और उत्तर अमेरिका की उन्नत रेल इंजीनियरिंग विशेषज्ञता एकीकृत मंच पर साथ आयेंगे। नयी हिस्सेदारी संरचना के अनुसार, टेक्समैको और टूएक्स की कंपनी में 34-34 प्रतिशत हिस्सेदारी बनी रहेगी, जबकि ट्रिनिटीरेल के पास शेष 32 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित