नगोया (जापान) , सितंबर 17 -- एशियाई खेल 2026 में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं और टेकबॉल के ग्रुप चरण में डेकलान मार्शल गोंजाल्वेस और मोहम्मद अनस बेग की जोड़ी का दो मैचों में हार के बाद पुरुष युगल में अभियान समाप्त हो गया।

आज यहां डेकलान मार्शल गोंजाल्वेस और मोहम्मद अनस बेग की जोड़ी पुरुषों के डबल्स मुक़ाबले के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई । भारत के डेक्लान मार्शल गोंसाल्वेस और मोहम्मद अनस इमरान बेग ने पुरुष युगल ग्रुप बी में अपने एशियाई खेलों के अभियान की शुरुआत वियतनाम के ट्रूओंग गियांग बा और अन्ह खोआ ले से 0-2 से हार के साथ की।

भारतीय जोड़ी को पहले वियतनाम के त्रुओंग जियांग बा और आन खोआ ले की जोड़ी ने 12-10, 12-8 से हराया। इसके बाद वह दक्षिण कोरिया के जुनसुक ली और ताएबीन ली की जोड़ी से 12-4, 12-7 से हार गये।

इस परिणाम के साथ, भारतीय पुरुष युगल टेकबॉल अभियान समाप्त हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित