श्रीगंगानगर , जुलाई 14 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार करके एक क्विंटल 12 किलोग्राम डोडा-पोस्त बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने मंगलवार को बताया कि पुलिस दल ने सोमवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर मोकलसर गांव के नजदीक ओम बन्ना मंदिर के सामने इन तस्करों को काबू किया। इन तस्करों की पहचान मनोहरराम और सुभाष (30) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि एक छोटे भारवाहक टेंपो से एक किंवटल 12 किलो 135 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद हुआ है। टेंपो चालक को कार में सवार दूसरा तस्कर मदद कर रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित