श्रीगंगानगर , अप्रैल 04 -- श्रीगंगानगर जिले में पदमपुर श्रीकरनपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात को सड़क पर पेड़ की टूटकर गिरी शाखा से एक कार के टकराकर पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस सू्त्रों ने शनिवार को बताया कि कार में सवार पांच लोग अपने गांव से पदमपुर के नजदीक गांव श्रीनगर अपने किसी घरेलू काम के लिए जा रहे थे। रात करीब सवा नौ बजे पदमपुर-श्रीकरणपुर मार्ग पर चक 47 और 50 जीजी के बीच एक वेयरहाउस के पास अचानक एक पेड़ की शाखा टूटकर गिर गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही कार उससे टकराकर पलट गई।
घटना में कश्मीरसिंह मजहबी सिख (50) और पवन नायक (18) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार अन्य तीन लोग बाल बाल बच गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित