नयी दिल्ली , मार्च 20 -- श्री टी.एन. नटराजन ने सरकारी क्षेत्र की दिग्गज स्टील कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के निदेशक (वाणिज्यिक) का पदभार संभाल लिया है।

सेल की शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार स्टील उत्पादन, लॉजिस्टिक्स और विक्रय के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक के कार्य के अपने अनुभव के साथ श्री नटराजन ने गुरुवार को यह जिम्मेदारी संभाली। वह वर्ष 1993 में एक 'प्रबंधन प्रशिक्षु' के रूप में सेल में शामिल हुए और विनिर्माण परिचालन, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और रणनीतिक विपणन जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभायी।

उन्होंने सेल के मार्केटिंग विभाग के वस्तु विक्रय केन्द्रित दृष्टिकोण को से बदलकर समाधान-उन्मुख जुड़ाव में बदलने में अहम भूमिका निभाई है, जिसमें नवीन और ग्राहक-केंद्रित सेवा मॉडल की स्थापना शामिल है। सेल का कहना है कि श्री नटराजन अपने बहुमुखी नेतृत्व, रणनीतिक सोच और कार्यान्वयन उत्कृष्टता के लिए जाने जाते हैं। वह कंपनी की वाणिज्यिक वृद्धि और दीर्घकालिक पहचान के निर्माण में एक प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित