साउथैम्पटन , जून 20 -- कप्तान एमेलिया केर (30 रन/ दो विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने महिला टी-20 विश्वकप के 13वें मुकाबले में आयरलैंड को चार रनों से शिकस्त दी।

आयरलैंड ने शुक्रवार रात खेले गये मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 140 रनों का स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और उसने 10 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये। इसके बाद कप्तान एमेलिया केर ने ब्रूक हेलिडे के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों के बीच चौथे विकेट लिए 38 रनों की साझेदारी हुई। नौंवें ओवर में कैरा मरे ने एमेलिया केर (30) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद इजी शार्प ने ब्रूक हेलिडे के साथ 62 रन जोड़कर सम्मानजनक स्कोर की नींव रखी। 17वें ओवर में ब्रूक हेलिडे (34) रन बनाकर आउट हुई। इजी शार्प ने 28 गेंदों में (36) रन बनाये। उन्हें 19वें ओवर में आर्लीन केली ने आउट किया। सूजी बेट्स 19 रन बनाकर नाबाद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित