लीड्स , जून 18 -- एलिस पेरी ( दो विकेट/नाबाद 19) जॉर्जिया वॉल (नाबाद 45) रन के शानदान प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी-20 विश्वकप के नौवें मुकाबले में बांग्लादेश को 63 गेंदें शेष रहते नौ विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार रात टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश की टीम ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 77 रन ही बना सकी। बंगलादेश के लिए कप्तान निगार सुलतान ने सर्वाधिक (27) रन बनाये। ऋतु मोनी (16) रन बनाकर आउट हुई। बंगलादेश के आठ बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित