मुंबई , सितंबर 08 -- सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को ओडिशा सरकार से ओडिशा स्टेट वर्कफ्लो ऑटोमेशन सिस्टम (ओएसडब्ल्यूएएस 3.0) के अगले चरण को लागू करने के लिए 122.6 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
इसके साथ ही ओडिशा सरकार के साथ टीसीएस का सहयोग लगभग छह साल बढ़ गया है। टीसीएस डिजिबोलटीटीएम द्वारा समर्थित यह प्लेटफॉर्म का कार्यप्रवाह ऑटोमेशन, इंटीग्रेशन, एनालिटिक्स, सिक्योरिटी और एआई युक्त क्षमताओं को एक कॉमन डिजिटल फाउंडेशन पर जोड़ेगा।
फाइल के डिजिटल मूवमेंट, इलेक्ट्रॉनिक अप्रूवल, रियल-टाइम ट्रैकिंग और रिकॉर्ड तक आसान पहुंच को संभव बनाकर ओएसडब्ल्यूएएस सरकारी अधिकारियों को ज्यादा अच्छे से काम करने में मदद कर रहा है। साल 2009 में ओएसडब्ल्यूएएस 1.0 लागू किया गया था। यह सिस्टम पूरे राज्य में 4,600 से अधिक सरकारी कार्यालयों और लगभग 50 हजार यूजर को सपोर्ट करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित