चेन्नई , सितंबर 10 -- सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) विधायक वी. एस. बाबू, को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण शहर के एक निजी अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया है। हालिया विधानसभा चुनाव में श्री बाबू ने कोलाथुर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम. के. स्टालिन को हराया था।
एमजीएम हेल्थकेयर ने गुरुवार को स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर श्री बाबू के स्वास्थ्य के बारे में यह जानकारी दी। उन्हें बुधवार को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।
वर्तमान में उनका इलाज सीसीयू में विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक बहु-विषयक टीम की निगरानी में चल रहा है। उनकी चिकित्सकीय स्थिति के अनुसार उन्हें आवश्यक उपचार और श्वसन संबंधी सहायता दी जा रही है।बयान में कहा गया है कि फिलहाल सहायक उपचार के साथ उनकी स्थिति स्थिर है। उन्हें लगातार करीबी निगरानी और चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित