गुवाहाटी , अप्रैल 12 -- 2008 में आईपीएल की शुरुआत से राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बैकरूम में कई पद संभालने वाले रोमी भिंडर उस वक़्त विवादों में घिर गए, जब शुक्रवार को गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के ख़िलाफ उनके आईपीएल 2026 मैच के दौरान टीवी कैमरों ने उन्हें टीम डगआउट में मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ लिया।

ईएसपीएन क्रिकइंफो को मिली जानकारी के मुताबिक़, भिंडर पर अब तक आईपीएल की आचार संहिता (कोड ऑफ़ कंडक्ट) के उल्लंघन का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। इस घटना की तस्वीरें - जिसमें भिंडर फ़ोन पर हैं और वैभव सूर्यवंशी उनके बग़ल में खड़े हैं - मैच के बाद सोशल मीडिया पर सामने आईं, और तब से यह पुष्टि हो गई है कि आरआर के टीम मैनेजर भिंडर, जो आईपीएल के दौरान 15 वर्षीय सूर्यवंशी के "लोकल गार्जियन" भी हैं, वाक़ई मैच के दौरान मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित