, Sept. 30 -- श्री हसनैन ने हिमालयी क्षेत्र में हिमनदों के टूटने से उत्पन्न होने वाली बढ़ती चुनौती पर कहा कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र सहित संबंधित संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता बतायी। उन्होंने कहा कि दूरसंवेदी तकनीक और संवेदकों पर आधारित निगरानी से भविष्य में प्रभावी पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित की जा सकती है।

राज्यपाल ने कहा कि आपदा प्रबंधन का मूल उद्देश्य लोगों की जान बचाने के साथ उनकी आजीविका और संसाधनों की रक्षा करना है। जलवायु परिवर्तन और आपदा के जोखिमों से निपटने के लिए उन्होंने वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों, प्रशासन और समाज से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित