प्रयागराज , अक्टूबर 26 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली बहाल करने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्र शिक्षा निदेशालय पहुंच गए। छात्रों ने गेट के सामने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की और चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों की मांग है कि जारी विज्ञापन में संशोधन कर प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का एक अवसर दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक धरना खत्म नहीं करेंगे।पुलिस ने निदेशालय के मुख्य गेट पर बैरियर लगाकर छात्रों को रोक दिया।
अभ्यर्थियों ने प्रशासन से वार्ता कर शासन स्तर पर लिखित आदेश जारी करने की मांग की है।शिक्षा निदेशालय पहुंचने के बाद अभ्यर्थियों ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने मुख्य गेट पर बैरियर लगाकर उन्हें परिसर में जाने से रोक दिया। इस दौरान सड़क से हटने को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच बहस भी हुई। छात्र हाथों में पोस्टर लेकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित