सागर , अप्रैल 27 -- मध्यप्रदेश के सागर जिले में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने समय-सीमा बैठक में सख्त रुख अपनाते हुए बैठक से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जवाब प्राप्त नहीं हुआ या संतोषजनक नहीं पाया गया, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिन अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें अशोक मुकाती, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, सुरेश कुमार, परियोजना संचालक एनएचएआई तथा डॉ. सरोज गुप्ता, प्राचार्य पं. दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज सागर शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित