सिलीगुड़ी , मई 03 -- पश्चिम बंगाल में मालदा जिले के कालियाचक में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कई नेताओं को नोटिस जारी किए जाने के बाद सुजापुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार सबीना यास्मिन ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मतगणना से पहले डराने-धमकाने का लगाया आरोप लगाया।

सुश्री यास्मिन निवर्तमान सिंचाई और उत्तर बंगाल विकास विभाग की राज्य मंत्री भी हैं। एनआईए ने मोथाबारी इलाके में गत एक अप्रैल को हुई उस घटना के संबंध में नोटिस जारी किए हैं, जिसमें जजों को बंधक बनाने, सड़क जाम करने और उन पर हमले के आरोप शामिल हैं।

इस मामले में जारी जांच के सिलसिले में सुश्री यास्मिन के चुनाव एजेंट और जिला परिषद पदाधिकारी अब्दुर रहमान तथा कालियाचक-I ब्लॉक टीएमसी अध्यक्ष सरीउल शेख सहित कई नेताओं को रविवार दोपहर 12 बजे तक कालियाचक थाने में पेश होने का निर्देश दिया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित