हैदराबाद , मई 04 -- तेलंगाना रक्षा सेना (टीआरएस) की प्रमुख कलवाकुंतला कविता ने राज्य सरकार से आदिलाबाद जिले के बोथ मंडल के कनुगुट्टा गांव में आग लगने की घटना में मक्का की फसल नष्ट होने वालों किसानों को तत्काल सहायता एवं मुआवजा देने की अपील की है।

पार्टी की ओर से सोमवार को के मुताबिक करीब 100 एकड़ से अधिक खड़ी मक्का की फसल के नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए सुश्री कविता ने प्रभावित किसानों से फोन पर बात की और उन्हें आश्वासन दिया। उन्होंने पूर्व बोथ विधायक राठौड़ बापूराव और टीआरएस नेता बनोथ मौनिका के साथ किसानों से बातचीत की। उन्होंने किसानों से दृढ़ रहने का आग्रह किया और उन्हें आश्वासन दिया कि वह न्याय सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के समक्ष यह मुद्दा उठाएंगी।

बयान में कहा गया कि सुश्री कविता ने सरकार से नुकसान का शीघ्र आकलन करने एवं पर्याप्त मुआवजा प्रदान करने की मांग की और इस बात पर बल दिया कि इस घटना के कारण भारी नुकसान झेलने वाले किसानों को समय पर राहत प्रदान करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित