हैदराबाद , अक्टूबर 30 -- तेलंगाना रक्षण सेना (टीआरएस) की अध्यक्ष कलवकुंतला कविता ने हैदराबाद-रंगारेड्डी-महबूबनगर स्नातक विधान परिषद चुनाव क्षेत्र के लिए वरिष्ठ पत्रकार आकाश कोल्लूर को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। शुक्रवार को जारी पार्टी के एक बयान में यह जानकारी दी गई।
सुश्री कविता ने एक बार फिर पिछड़े वर्ग (बीसी) के उम्मीदवार पर भरोसा जताया है। पार्टी ने वारंगल-खम्मम-नलगोंडा स्नातक विधान परिषद क्षेत्र के लिए पहले ही नलमासा श्रीकांत गौड़ को मैदान में उतारा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ चितनेनी रघु को हैदराबाद स्नातक विधान परिषद चुनाव क्षेत्र का चुनाव पर्यवेक्षक और समन्वयक नियुक्त किया गया है। वहीं प्रसिद्ध अधिवक्ता राम कल्याण चल्ला को दोनों चुनाव क्षेत्रों के लिए चुनाव रणनीति और वॉर रूम के कामकाज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित