टिहरी , अक्टूबर 26 -- उत्तराखंड के टिहरी गढवाल ज ले के नई टिहरी-ऋषिकेश मार्ग पर टीसीआर होटल के समीप सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद कार एक पेड़ पर अटक गई। सूचना मिलते ही चंबा पुलिस ने फायर सर्विस और पीएसी के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाकर कार में फंसे दंपति को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में दोनों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित