टिहरी , मई 03 -- उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई।

बी पुरम स्थित हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जहां कुल 173 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 166 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कंट्रोल रूम, परीक्षा कक्षों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने केंद्र प्रभारी हिमांशु नौटियाल तथा केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप थपलियाल को परीक्षा को सफल, निष्पक्ष तथा सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा में तैनात कार्मिकों को परीक्षा उपरांत भी सतर्क रहने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित