टिहरी , अक्टूबर, 30 -- त्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
जिलाधिकारी ने सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के साथ ही देशवासियों के बीच आपसी सद्भाव, भाईचारे और सौहार्द की भावना मजबूत करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने राष्ट्रीय एकता के महत्व और देश की एकजुटता बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को रेखांकित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित