टिहरी , अक्टूबर 07 -- उत्तराखंड के टिहरी गढवाल जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने जनपदव्यापी सघन सत्यापन अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में पिछले दो दिनों तक 12 थाना एवं कोतवाली क्षेत्रों में चले अभियान के दौरान पुलिस ने 414 किरायेदारों एवं मजदूरों का सत्यापन किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बुधवार को बताया कि अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों एवं मजदूरों की पहचान और दस्तावेजों की जांच की। निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत 38 चालान किए गए, जबकि कुल 80 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित कर चालान न्यायालय को प्रेषित किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित