टिहरी , अक्टूबर, 19 -- त्तराखंड के टिहरी में आगामी त्योहारी सीजन एवं नवरात्र पर्व के मद्देनजर पुलिस ने सोमवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान बाजारों में अतिक्रमण हटवाया गया, अवैध पार्किंग के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस ने प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। व्यापारियों को दुकानों का सामान निर्धारित सीमा में रखने और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई। वहीं, सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालान कर वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने के निर्देश दिए गए। बाजार क्षेत्रों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित