देहरादून , अप्रैल 23 -- उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जनपद अंतर्गत चंबा-कोटी नैल मार्ग पर एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया। अभी तक दो लोगों को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) बचाने में सफल रही है।

एसडीआरएफ प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें डायल 112 के माध्यम से जानकारी मिली कि थाना चंबा क्षेत्रान्तर्गत चंबा-कोटी नैल मार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल थाना चंबा पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम को रवाना किया गया। मौके पर पहुंची टीम से मिली जानकारी के अनुसार एक यूटिलिटी पिकअप वाहन खाई में गिरा है, जिसमें लगभग 9-10 लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिनमें से दो व्यक्तियों को बचा लिया गया है।

वर्तमान में एसडीआरएफ टीम, स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस के जवान मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहे हैं। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल भी मौके पर उपस्थित हैं । राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित