टिहरी , मार्च 31 -- उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद की औद्योगिक इकाइयों के प्रदूषण स्तर, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरणीय नियमों के अनुपालन और एनजीटी (एनजीटी) के निर्देशों के पालन पर विशेष चर्चा हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने कीर्तिनगर स्थित 10 के.एल.डी. एस.टी.पी. की क्षमता वृद्धि हेतु निर्देश दिए। परियोजना प्रबंधक, निर्माण एवं अनुरक्षण ईकाई गंगा, श्रीनगर को एस.टी.पी. के ओवर डिस्चार्ज का मापन करने के लिए "वी" नोच लगाकर प्रत्येक घंटे डिस्चार्ज रिकॉर्ड करने के आदेश दिए गए।

साथ ही 3.5 एम.एल.डी. एस.टी.पी. तपोवन की क्षमता वृद्धि हेतु डी.पी.आर. तैयार कर तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

देवप्रयाग में 217 मीटर सीवर लाइन बिछाने के बाद घरों के कनेक्शन जोड़ने के लिए परियोजना प्रबंधक को स्वीकृत लागत के अनुसार कार्य कर शेष धनराशि से कनेक्शन जोड़ने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने ऋषिकेश और तपोवन में सभी नालियों को जाली आदि से ढकने के भी आदेश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित