नोएडा , सितंबर 15 -- भारी निर्माण उपकरण बनाने वाली भारत की मशहूर कंपनी टाटा हिताची ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में आयोजित बौमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026 में दो नयी मशीनें एनएक्स30 नीयो और जैडएक्सिस 40 यू को पेश किया।

टाटा हिताची निर्माण उपकरण और समाधान के विशाल पोर्टफोलियो में जुड़ीं ये दो नयी मशीने बुनियादी ढांचा, निर्माण, खनन और संबंधित उद्योग की नयी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन की गयी हैं।

टाटा हिताची ने यहां अपने पैवेलियन में मिनी एक्सकेवेटर, इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट, कंस्ट्रक्शन एक्सकेवेटर, बैकहो लोडर और व्हील लोडर प्रदर्शित किया है। कम्पनी ने ग्राहकों को रिझाने के लिए विभिन्न कार्यों में उपयोगी मशीनों में उत्पादकता, बहुउपयोगी, तकनीक और मूल्यवर्धन पर जोर दिया है।

इस मौके पर कम्पनी के प्रबंध निदेशक संदीप सिंह ने कहा, "बौमा कॉनएक्सपो इंडिया हमारे लिए ग्राहकों, साझेदारों और बड़े निर्माण पारिस्थितिक तंत्र से जुड़ने का बड़ा मंच है। इस साल हमारी पेशकश में हिताची के पोर्टफोलियो की विशालता शृंख्ला देखने को मिलेगी। हमारे पवेलियन में देखने को मिलेगा कि हम किस तरह भारत के अवसंरचना और निर्माण क्षेत्र की नयी मांगों पूरी करने योग्य समाधान दे रहे हैं। हमारे पोर्टफोलियो में कॉम्पैक्ट और इलेक्ट्रिक मशीनों से लेकर एडवांस्ड एक्सकेवेटर, बैकहो लोडर, व्हील लोडर और कई तरह के अन्य उपकरण मौजूद हैं। हमारा असली मकसद उत्पादकता, बहुउपयोगी, तकनीक और भरोसेमंद प्रदर्शन के दम पर अपने ग्राहकों को अधिक से अधिक लाभ देना है।"उन्होंने कहा, "टाटा हिताची भी हमेशा की तरह अभिनव उत्पाद और समाधान देकर देश की तरक्की के सफ़र में योगदान देने के लिए संकल्पित है। कम्पनी अपने ग्राहकों को बेहतर, तेज़ और अधिक कारगर निर्माण करने में सक्षम बनाती है।"उन्होंने कहा कि टाटा हिताची ने पोर्टफोलियो में विविधता बढ़ा कर ग्राहकों के विभिन्न कार्यों के लिए उपयुक्त मशीनें पेश करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण दिया है। इन मशीनों में विशेष कार्य के लिए कॉम्पैक्ट इक्विपमेंट से लेकर निर्माण के कठिन कार्य और अवसंरचना परियोजना के लिए डिज़ाइन किए गये अधिक क्षमता वाले क्सकेवेटर शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित