मुंबई , अप्रैल 25 -- टाटा समूह की इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने झारखंड के रामगढ़ जिला खनन कार्यालय (डीएमओ) के 1,755 करोड़ के नोटिस को चुनौती देते हुए केंद्रीय कोयला मंत्रालय के पास पुनरीक्षण के लिए आवेदन दिया है।
कंपनी को यह नोटिस वित्त वर्ष 2000-01 से 2006-07 के बीच उसकी पश्चिमी बोकारो कोयला खदान में तय सीमा से अधिक अयस्क कोयला खनन के लिए जारी किया गया है। आरोप है कि कंपनी ने इस दौरान सीमा से 1,62,40,399 टन ज्यादा अयस्क कोयला निकाला था। इसके लिए उससे 1755 करोड़ 10 लाख 54 हजार 29 रुपये की मांग की गयी है।
यह नोटिस उसे 03 अप्रैल को प्राप्त हुआ था जिस पर 30 मार्च की तारीख है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित