चेन्नई , फरवरी 03 -- टाटा केमिकल्स लिमिटेड तमिलनाडु में आयोडीनयुक्त सूखा नमक (वाईवीएसडी) के निर्माण के लिए 515 करोड़ रुपये के निवेश से एक नयी हरितक्षेत्र सुविधा इकाई को स्थापित करेगायह नयी इकाई तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के वलिनोक्कम में स्थापित होगी। कंपनी ने मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के सामने घोषणा की कि प्रस्तावित प्लांट की क्षमता 210 किलो टन प्रति वर्ष (केटीपीए) होगी।
कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने सोमवार को हुई अपनी बैठक में तमिलनाडु राज्य के रामनाथपुरम जिले के वलिनोक्कम में 210 किलो टन प्रति वर्ष (केटीपीए) आयोडीनयुक्त सूखा नमक (आईवीएसडी) क्षमता वाली विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए 515 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित