मुंबई/न्यूयार्क , अप्रैल 24 -- वैश्विक अमेरिकी मीडिया ब्रांड टाइम ने विविध क्षेत्रों में उभरते सितारों पर केंद्रित कार्यक्रम ' टाइम100 नेक्सट' के भारतीय संस्करण की शुरुआत करने की घोषणा की है, जिसमें रिलायंस समूह उसके साथ होगा ।

'टाइम100 नेक्सट इंडिया' के तहत भारत और भारतीय मूल की100 उभरती हस्तियों को चुना जाएगा,जो देश के भविष्य को दिशा दे रहे हैं। इसकी घोषणा न्यूयॉर्क में आयोजित टाइम100 रंगारंग कार्यक्रम के दौरान टाइम की सीईओ जेसिका सिबली और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक एवं चेयरपर्सन नीतामुकेश अंबानी ने की।

रिलायंस की ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार 'टाइम100 नेक्सट इंडिया' सूची टाइम के संपादकों द्वारा तैयार की जाएगी और इसमें कला, विज्ञान, व्यवसाय, खेल और सामाजिक क्षेत्रों की उभरती प्रतिभाओं को शामिल किया जाएगा। यह सूची ऑनलाइन जारी की जाएगी और दिसंबर 2026 में मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में एक खास गाला के साथ इसे सेलिब्रेट किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित