सागर , अप्रैल 18 -- मध्यप्रदेश में सागर जिले के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व अंतर्गत परिक्षेत्र नौरोदेही बीट पुसेरा में वन विभाग ने अवैध रूप से संग्रहीत लकड़ी जब्त की है।

वन विभाग के अनुसार 16 अप्रैल को की गई कार्रवाई में करीब 120 नग (लगभग 6 घन मीटर) सागौन सहित अन्य प्रजाति की लकड़ी बरामद की गई। इस संबंध में वन अपराध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

वन विभाग की टीम ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित