श्रीगंगानगर , अप्रैल 10 -- राजस्थान के श्रीगंगानगर में टांटिया समूह और फिजिक्सवाला विद्यापीठ (पीडब्ल्यू) ने अपना अत्याधुनिक ऑफलाइन सेंटर शुरू किया है।
पीडब्ल्यू के प्रतिनिधि एमएल बलड़ोदिया और टांटिया एज्यु हब के प्रशासक कमलजीतसिंह सूदन ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान का यह आठवां ऑफलाइन पीडब्ल्यू सेंटर है जो टांटिया समूह के साथ साझेदारी में शुरू हुआ है।
उन्होंने कहा कि पहले शहर और आसपास की मंडियों के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय तैयारी के लिए महंगे शहरों में जाना पड़ता था जिससे परिवारों पर आर्थिक बोझ के साथ भावनात्मक दूरी भी बढ़ जाती थी।
श्री बलड़ोदिया ने बताया कि देशभर के 280 शहरों में पीडब्ल्यू के सेंटर चल रहे हैं। कोविड काल में इस संस्थान ने रिकॉर्डतोड़ संख्या में विद्यार्थियों को जोड़ा था। गुणवत्ता वाली शिक्षा के साथ-साथ भावनात्मक और आर्थिक पक्ष पर भी पूरा ध्यान रखा जाता है। इसी वजह से पीडब्ल्यू के कई विद्यार्थी देशभर की टॉपर्स लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की बेहतर मदद के लिए एक समर्पित स्टूडेंट सक्सेस टीम भी काम करेगी। साथ ही पैरेंट-टीचर डैशबोर्ड सिस्टम के जरिए माता-पिता रोजाना अपनी संतान की प्रगति की जानकारी ले सकेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एकेडमिक सुनील सुथार भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित