चम्पावत , मार्च 22 -- त्तराखंड में चम्पावत में रविवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां शारदा घाट स्नान के दौरान तीन लोग गहरे पानी में डूबने लगे लेकिन जल पुलिस की तत्परता से तीनों को बचा लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को टनकपुर के शारदा घाट पर कुछ लोग स्नान कर रहे थे। इसी दौरान तीन व्यक्ति अचानक गहरे पानी की चपेट में आ गए और डूबने लगे।
मौके की नजाकत को भांपते हुए जल पुलिस की टीम तुरंत नदी में कूद पड़ी और तीनों लोगों को बचा लिया गया। तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। साथ ही उन्हें प्राथमिक उपचार भी दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित