फिरोजाबाद , जून 16 -- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना लाइन पार क्षेत्र में सोमवार देर रात को एक मोहल्ले की कथित डॉक्टर के उपचार के दौरान युवक की मौत हो जाने पर लोगों ने हंगामा किया गया।

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान आरोपी डॉक्टर फरार हो गया । पुलिस ने बताया कि थाना लाइन पार क्षेत्र के मोहल्ला मेहताब नगर निवासी जीतू (35) पुत्र अशोक कुमार को बुखार आने पर मोहल्ले के डॉक्टर राजेश से उपचार चल रहा था। कल शाम डॉक्टर द्वारा ड्रिप चढ़ाई गई लेकिन उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

पीड़ित की मौत हो जाने पर आक्रोशित भीड ने जोरदार हंगामा किया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों को किसी प्रकार डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देखकर शांत कराया गया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपा दिया है। उनकी शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित