देवरिया, अप्रैल 07 -- समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार झूठ बोलकर जनता को भ्रमित कर किसान, नौजवानों और अन्य को धोखा दे रही है।
श्री पाल ने कहा कि भाजपा सरकार में बेईमानी लूट, भ्रष्टाचार चरम पर है। लोगों के साथ अन्याय, अत्याचार हो रहा है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। ऐसा लगता हैं कि अघोषित आपातकाल हैं। भाजपा सरकार बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर के बनाएं संविधान को नहीं मानती है और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब इस सरकार की सच्चाई जान चुकी है तथा 2027 के विधानसभा चुनाव में बदलाव के लिए तैयार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित