झुंझुनू , जून 23 -- राजस्थान में झुंझुनू के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की छत पर काम कर रहे एक व्यक्ति की 11 हजार वोल्टेज बिजली की लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रतन नायक (45) मिस्त्री का काम करता था। वह दोपहर में अणगासर मार्ग एक निर्माणाधीन मकान की छत पर काम कर रहा था और उच्च क्षमता के बिजली के तारों के चपेट में आ गया। इससे वह उछल कर नीचे गली में बने नाले में जा गिरा। जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

उसके गिरने की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे मौके पर पहुंचे और उसे नाले से निकाला। शव राजकीय बीडीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित