रांची , सितंबर 24 -- झारखण्ड विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने जमशेदपुर में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में झारखण्ड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री एवं महागामा विधान सभा क्षेत्र की विधायक दीपिका पांडेय सिंह की सुपुत्री के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

अध्यक्ष श्री महतो ने आज कहा कि एक माँ के लिए अपनी पुत्री का इस प्रकार असमय मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है और पूरे परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने कहा कि इस असहनीय दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी पूरी संवेदना हैं।

मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि इस सड़क हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित