रांची , मई 19 -- झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के बी.सी.सी.एल. एवं ई.सी.एल. कंपनी की आज बैठक आहूत की गई।

सांगठनिक समीक्षा, कोलियरी मजदूरों के समस्याओं तथा प्रबंधन एवं मजदूरों के बिच ताल-मेल पर चर्चा की गई। कोलियरी क्षेत्रों में झारखण्ड कोलियरी मजदूर यूनियन के सदस्य्ता अभियान को तेज करने का निर्णय लिया गया।

इस बैठक में केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा एवं केंद्रीय सचिव जय नारायण महतो उपस्थित हुए । साथ ही बीसीसीएल के जोनल अध्यक्ष उमाशंकर चौहान, रामु मंडल संगठन सचिव, सपन बनर्जी, ईसीएल के अध्यक्ष परीक्षित दा सचिव लखी सोरेन भी उपस्थित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित