रांची , फरवरी 18 -- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज विधानसभा सभा कक्ष में हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी समुदाय के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की।
प्रतिनिधि मंडल ने अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मुद्दों एवं समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग, तबके और समुदाय के विकास और कल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे में आपके द्वारा जो समस्याएं बताई गई है, उनके यथोचित निराकरण की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित